,

CM Yogi Adityanath : सीएम योगी आदित्यनाथ से मेदांता के डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने की मुलाकात, भेंट की पुस्तक “द रेड बुक ऑफ इमरजेंसी”

CM Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुस्तक का विलोचन करते हुए डॉ. गुप्ता को इस महत्वपूर्ण लेखन कार्य के लिए बधाई दी और उनके पूरे परिवार का उत्साहवर्धन किया।

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने सपरिवार शिष्टाचार मुलाकात की। इस विशेष भेंट के दौरान डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी को अपने द्वारा लिखित नई पुस्तक “द रेड बुक ऑफ इमरजेंसी – लाइफ सेविंग टिप्स” की प्रथम प्रति सप्रेम भेंट की।

CM Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री और डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता के बीच स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर हुई चर्चा

पुस्तक भेंट करने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता के बीच प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और आपातकालीन चिकित्सा (Emergency Medicine) को और सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। गौरतलब है कि मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता नियमित रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते रहे हैं और चिकित्सा क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा करते हैं।

CM Yogi Adityanath : प्रकाशन से पहले ही सीएम योगी ने भेजा था शुभकामना संदेश

डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता की यह पुस्तक आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने वाले मेडिकल प्रोटोकॉल पर आधारित है। इस पुस्तक के महत्व को देखते हुए, इसके प्रकाशन से पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. गुप्ता को अपना विशेष शुभकामना संदेश भेजा था, जिसके बाद अब पुस्तक के रिलीज होते ही डॉ. गुप्ता सीधे मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

CM Yogi Adityanath : मुलाकात के दौरान पत्नी देवयानी मिश्रा और बेटियां भी रहीं मौजूद

इस गौरवमयी क्षण के दौरान डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती देवयानी मिश्रा और उनकी दोनों पुत्रियां— नित्या गुप्ता एवं नव्या गुप्ता भी मौजूद रहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नन्ही बच्चियों से बेहद आत्मीयता से मुलाकात की, उन्हें दुलारा और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

CM Yogi Adityanath : आपातकालीन समय में वरदान साबित होगी यह पुस्तक

चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता द्वारा लिखित “द रेड बुक ऑफ इमरजेंसी” आम जनता के साथ-साथ मेडिकल फील्ड के जूनियर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भी एक गाइड की तरह काम करेगी। इसमें दिए गए ‘लाइफ सेविंग टिप्स’ (जीवन रक्षक उपाय) किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने से पहले दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के लिए बेहद कारगर साबित होंगे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर