संवाददाता: सुरेश भाटी
CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री शिकारपुर क्षेत्र के रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचे, जहां अनिल शर्मा की स्मृति में आयोजित शोक सभा में शामिल हुए।
अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक सभा के दौरान दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में सांत्वना दी। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक परिजनों के बीच मौजूद रहे और उनका हालचाल जाना।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन रहा अलर्ट
CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शोक सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडीजी, डीआईजी, मेरठ मंडल के कमिश्नर, जिलाधिकारी और एसएसपी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
चार बार विधायक रहे अनिल शर्मा का 2 सितंबर को हुआ था निधन
CM Yogi Adityanath भाजपा के वरिष्ठ नेता और शिकारपुर से विधायक रहे अनिल शर्मा का 2 सितंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। अनिल शर्मा खुर्जा और शिकारपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए थे तथा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दायित्व भी निभा चुके थे। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हुआ है।
शोक सभा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
Read this: Super Talented Kid: दो साल की आध्या ने रचा इतिहास, International Book of Records में दर्ज हुआ नाम


