,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा: रायपुर से रायगढ़ और फिर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा: रायपुर से रायगढ़ और फिर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BY: MOHIT JAIN

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राज्य के दो महत्वपूर्ण जिलों रायगढ़ और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के दौरे पर रहेंगे। दिन की शुरुआत वे राजधानी रायपुर से करेंगे, जहाँ कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के झगरपुर पहुंचेंगे। यहाँ वे रामचंडी देवी मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर झगरपुर और आसपास के गांवों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री का तीसरा पड़ाव होगा जिला गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही, जहाँ वे शाम 4 बजे पहुंचेंगे। यहाँ वे भैना समाज नर्मदांचल पेण्ड्रा परिक्षेत्र के ग्राम मटियाडांड़ में आयोजित सामाजिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवनिर्मित विश्राम भवन, तहसील कार्यालय और संसाधन केंद्र का लोकार्पण करेंगे और कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

सीएम और वित्त मंत्री के आगमन को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। पूरा प्रशासन चाक-चौबंद व्यवस्था में मुस्तैद है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…