,

Ashoknagar: चलती स्कूटी के हैंडल के पास दिखा 4 फीट लंबा सांप, चालक ने सड़क पर छोड़ी गाड़ी

/ashoknagar-snake-rescue-scooty/

Report by: Mahendra Ojha

Ashoknagar: अशोकनगर शहर के अस्पताल चौराहे पर उस समय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कूटी से करीब 4 फीट लंबा सांप बाहर निकलता दिखाई दिया। स्कूटी चला रहे व्यक्ति की नजर जैसे ही हैंडल के पास लटक रहे सांप पर पड़ी, वह घबरा गया और स्कूटी को वहीं छोड़कर दूर भाग गया।

कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांप स्कूटी के अंदर घुस चुका था, जिसके कारण उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूटी को हिलाकर और अलग-अलग तरीके से प्रयास कर सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर ही छिपा रहा।

Ashoknagar में मैकेनिक के बाद स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

बताया गया कि सांप एक इलेक्ट्रिकल स्कूटी के अंदर घुसा हुआ था। इसके बाद मैकेनिक को मौके पर बुलाया गया। मैकेनिक ने स्कूटी के अलग-अलग पार्ट्स खोलकर सांप को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कोशिश के दौरान सांप कुछ समय के लिए बाहर आया, लेकिन इसके बाद वह स्कूटी के दूसरे हिस्से में जाकर छिप गया।

काफी देर तक मैकेनिक की मदद से सांप को बाहर निकालने की कोशिश चलती रही। जब सफलता नहीं मिली तो स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद मैकेनिक द्वारा स्कूटी के पार्ट्स खोलने के बाद स्नेक कैचर ने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू कर लिया।

करीब 4 फीट से अधिक लंबे सांप को देखने के लिए अस्पताल चौराहे पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। सांप के रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और स्कूटी चालक ने भी चैन की सांस ली।

read also: Dr Mohan Yadav Kanha Visit: 1 अक्टूबर को कान्हा पहुंचेंगे CM डॉ. मोहन यादव, जंगली भैंसों को बड़े बाड़े में शिफ्ट करने का करेंगे शुभारंभ

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…