CM Mohna Yadav : नई दिल्ली, 12 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठकों में मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार सृजन, युवाओं के कौशल विकास और टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
CM Mohna Yadav : मनसुख मांडविया से रोजगार और कौशल विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट के दौरान मध्यप्रदेश में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

बैठक में प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ाने, कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से रोजगारपरक गतिविधियों को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रालय के सहयोग से युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसरों का विस्तार करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
CM Mohna Yadav : गिरिराज सिंह से टेक्सटाइल निवेश पर मंथन
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। बैठक में मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर की संभावनाओं और उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। प्रदेश में टेक्सटाइल क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने और इस सेक्टर को और अधिक गति देने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव, मध्यप्रदेश सरकार की आवासीय आयुक्त रश्मि अरुण शमी सहित केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Mohna Yadav : रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने पर फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई इन मुलाकातों में रोजगार, कौशल विकास, युवाओं के अवसर, औद्योगिक विस्तार और टेक्सटाइल निवेश प्रमुख विषय रहे। राज्य सरकार का फोकस मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर है।


