,

CM MEET: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

CM MEET

CM MEET: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 21 जुलाई को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंजुल शरद शाह और उनके चार सहयोगियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को स्वागत किया और कहा कि वे खुले मन से मध्यप्रदेश में निवेश करें, सरकार हर संभव मदद करेगी। भेंट के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी विभाग और पारस कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन कर आदान-प्रदान किया गया। कम्पनी का कन्ट्री हेड क्वार्टर (कॉर्पोरेट ऑफिस) नवी मुम्बई में है। कंपनी ऑप्टिकल सिस्टम्स का उत्पादन करती है।

CM MEET

CM MEET: प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि पारस कंपनी को प्रदेश की सेमीकंडक्टर पॉलिसी बेहद पसंद आई है और अपनी यूनिट लगाने के लिए कंपनी ने भूमि भी पसंद कर ली है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम सेलवेंद्रम, प्रबंध निदेशक, मप्र औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड चन्द्रमौली शुक्ला एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कम्पनी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि वे मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करना चाहते हैं। शुरुआती दौर में कंपनी करीब 6 हजार 200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस परियोजना से 2500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने भूमि का चयन कर लिया है। जल्द ही भूमि आवंटन के लिए भी प्रस्ताव देंगे।

CM MEET: जानें आखिर क्या है पारस कंपनी

CM MEET: मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस लिमिटेड भारत की अग्रणी रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है. जो रक्षा, अंतरिक्ष एवं एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए स्वदेशी तकनीकों एवं उच्चस्तरीय इंजीनियरिंग समाधान विकसित एवं निर्मित करती है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी है तथा कम्पनी के इक्विटी शेयर राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेज एवं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी सूचीबद्ध हैं। कंपनी को रक्षा एवं उच्च परिशुद्धता विनिर्माण क्षेत्र में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है तथा कंपनी का वर्तमान मार्केट कैपिटलाईजेशन लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। कंपनी द्वारा ऑप्टिक्स एवं ऑप्ट्रॉनिक सिस्टम, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, ईओ/आईआर सिस्टम, एंट्री ड्रोन सिस्टम्स, आरएफ एवं माइक्रोावेव सिस्टम, ईएमपी प्रोटेक्शन सिस्टम, क्वान्टम टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी एवं हेवी इंजीनियरिंग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। कंपनी के विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग प्रतिष्ठान महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तेलंगाना राज्यों में संचालित हैं। यह कंपनी रक्षा मंत्रालय, डीआरडीओ, इसरो, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों एवं अन्य प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राराष्ट्रीय संस्थाओं को तकनीकी समाधान उपलब्ध करा रही है। कंपनी द्वारा बर्तमान में सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में संभावनाओं का विस्तार किया जा रहा है।

READ ALSO: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

CM MEET: निवेश-रोजगार-औद्योगिक विकास को मिलेगा महत्वपूर्ण बढ़ावा

CM MEET: अपने बिजनेस एक्स्टेंशन के इसी क्रम में कंपनी की विश्वस्तरीय OSAT (Outsourced Semiconducto Assembly and Test) इकाई स्थापित करने की योजना है। इस परियोजना की स्थापना के लिए कंपनी को लगभग 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इस संबंध में एमरीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, उज्जैन द्वारा कंपनी के प्रतिनिधियों को डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड के फेज-2 में लगभग 40 एकड़ क्षेत्रफल की उपयुक्त भूमि दिखाई गई है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भूमि स्थल का मौका मुआयना कर लिया गया है तथा इसी भूमि को परियोजना स्थापना के लिए उपयुक्त मानते हुए प्रारंभिक रूप से चयनित कर लिया गया है। प्रस्तावित परियोजना के स्थापित होने से मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर एवं उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा राज्य में निवेश, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…