,

CM Hemant Soren opposes mining amendment bill: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों से समझौता नहीं

https://swadeshlive.com/jharkhand-44-recruitment-exams-cancelled/

CM Hemant Soren opposes mining amendment bill झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 का कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह विधेयक झारखंड और यहां के लोगों के हितों के खिलाफ है तथा राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाला कदम है।

‘झारखंड के संसाधनों पर झारखंड का अधिकार’

CM Hemant Soren opposes mining amendment bill मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में राज्य की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब संसाधन झारखंड के हैं तो उनके अधिकारों और भविष्य का फैसला केवल दिल्ली से क्यों किया जाए।

योजनाओं पर असर पड़ने की जताई आशंका

CM Hemant Soren opposes mining amendment bill सोरेन ने दावा किया कि इस संशोधन के कारण राज्य की कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेंशन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी योजनाओं के लिए उपलब्ध संसाधनों पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

बड़े आंदोलन की चेतावनी

CM Hemant Soren opposes mining amendment bill मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी इस विधेयक का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने इस कानून पर पुनर्विचार नहीं किया तो राज्यभर में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। उनके अनुसार जिला, प्रखंड, पंचायत और शहर स्तर तक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और झारखंड अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक कदम उठाएगा।

Read this: Khabar hatke: सुनसान रास्ते पर नहीं रोका स्कूटर, चलती गाड़ी से कूदी युवती; 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही