,

जापानी हवाई क्षेत्र में चीनी हेलीकॉप्टर की घुसपैठ, टोक्यो ने भेजे फाइटर जेट

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

टोक्यो: जापान और चीन के बीच पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीपों को लेकर तनाव फिर से गहरा गया है। शनिवार को एक चीनी हेलीकॉप्टर द्वारा जापानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की घटना ने दोनों देशों के बीच पहले से चले आ रहे विवाद को और बढ़ा दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जापान ने फौरन अपने लड़ाकू विमानों को अलर्ट कर चीनी हेलीकॉप्टर को खदेड़ने की कार्रवाई की।

विवादित द्वीपों के ऊपर मंडराया चीनी हेलीकॉप्टर

जापानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब चीन के तटरक्षक बल की एक जहाज से एक हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरकर सेनकाकू द्वीप समूह के ऊपर उड़ान भरी, जो जापान के नियंत्रण में है लेकिन चीन इस क्षेत्र पर अपना दावा करता है और इन्हें दियाओयू द्वीप कहता है। हेलीकॉप्टर लगभग 15 मिनट तक जापानी हवाई क्षेत्र में मौजूद रहा।

जापान ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

घटना के बाद जापान ने टोक्यो में स्थित चीनी दूतावास को बुलाकर औपचारिक और कड़ा विरोध दर्ज कराया। जापानी अधिकारियों ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए चीन से तत्काल इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। जापान ने स्पष्ट कहा कि ऐसे कदम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरनाक हैं।

चीन का पलटवार, लगाया जापान पर आरोप

जवाब में, चीन ने भी जापान पर उसके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने का आरोप लगाया। बीजिंग का कहना है कि एक जापानी नागरिक विमान ने उन द्वीपों के पास उड़ान भरी जो चीन अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है। चीनी विदेश मंत्रालय ने जापान की इस कथित हरकत को उसकी संप्रभुता के विरुद्ध करार देते हुए असंतोष जताया है।

तनावपूर्ण हालात

जापानी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि वायु आत्मरक्षा बल ने चीनी हेलीकॉप्टर के जवाब में दो फाइटर जेट रवाना किए। यह पूरी घटना दोपहर लगभग 12:20 बजे घटी, जब जापानी तटरक्षक बल ने चीनी हेलीकॉप्टर को सेनकाकू द्वीपों के पास उड़ते हुए देखा था।

यह नया घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब जापान और चीन के बीच समुद्री सीमा और द्वीपों को लेकर विवाद पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति में था। इस घटना ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक खींचतान को और अधिक बढ़ा दिया है।

वाराणसी के योग साधक पद्मश्री शिवानंद बाबा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक..यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की