,

Child Death Case: भानुप्रतापपुर में डेढ़ साल की मासूम की मौत

Road Accident

Child Death Case: ट्रैक्टर से कुचलने की घटना, नाबालिग चालक पर आरोप

Child Death Case: भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोगर में 12 फरवरी को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। डेढ़ साल की मासूम नित्या वट्टी की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई थी। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जहां परिजन इसे हादसा नहीं बल्कि रंजिश पूर्वक हत्या बता रहे हैं।

Child Death Case: मृतिका के पिता जगदीश वट्टी ने बताया कि उनकी पत्नी बेटी नित्या को पड़ोसी सहोदरा के घर छोड़कर नहाने की तैयारी कर रही थीं। उसी दौरान बच्ची गांव की गली में खेल रही थी। आरोप है कि एक नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को रिवर्स करते हुए लापरवाही से चलाया और बच्ची के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Child Death Case: आरोपी फरार, अब तक दर्ज नहीं हुई FIR

घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया, जो अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जिस ट्रैक्टर को जब्त किया है, वह घटना में शामिल ट्रैक्टर नहीं बल्कि दूसरा वाहन है।

READ ALSO: MP Advisory Committee: विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न; राज्यमंत्री गौर ने कहा, विमुक्त-घुमंतु वर्ग के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध

Child Death Case: परिजनों का कहना है कि गंभीर आरोपों के बावजूद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच जारी होने की बात कह रही है। इधर परिवार इंसाफ की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहा है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस

Semicon India 2026: CM मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर कंपनियों से किया संवाद, निवेश पर चर्चा

Semicon India 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली

Australia vs Zimbabwe 2nd ODI: Travis Head का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 356 रन

Australia vs Zimbabwe 2nd ODI: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे

Bilaspur Family Dispute: कलेक्टर के सामने सड़क पर भिड़ीं ननद-भाभी, रोते रहे मासूम बच्चे; वीडियो वायरल

Bilaspur Family Dispute: बिलासपुर में कलेक्टर कार्यालय के सामने उस समय हंगामा