,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण, बोले यह भवन बनेगा जनसेवा और संगठन की ऊर्जा का केंद्र

Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated the BJP district office, saying this building will become a center of public service and organizational energy.

report : shyam sunder, by: vijay nandan

मंगलौर में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रुड़की कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। वर्ष 2022 में रुड़की को भाजपा ने सांगठनिक जिला घोषित किया था, जिसके बाद से कार्यकर्ताओं को एक सशक्त कार्यालय की प्रतीक्षा थी।

मुख्यमंत्री धामी ने लोकार्पण समारोह में कहा कि यह नया जिला कार्यालय रुड़की क्षेत्र की छह विधानसभाओं के बीच समन्वय, संवाद और समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा। उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, एकजुटता और जनसेवा के समर्पण का प्रतीक बताया।

धनतेरस पर उद्घाटन को बताया शुभ संकेत

सीएम धामी ने कहा कि धनतेरस के शुभ अवसर पर इस कार्यालय का लोकार्पण होना प्रदेश के लिए शुभ संकेत और सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।

‘स्वदेशी अपनाओ’ का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दिवाली भारत में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें ताकि देश के कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके।

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…