,

Chhindwara Moksh Dham Road: मोक्षधाम तक सड़क नहीं, घुटनेभर कीचड़ में शव लेकर जाने को मजबूर ग्रामीण

Chhindwara Moksh Dham Road

Report: Rakesh Chandwansi

Chhindwara Moksh Dham Road छिंदवाड़ा के बिछुआ विकासखंड के ग्राम बंधान माल में मोक्षधाम तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल सकी है। बारिश के बाद मोक्षधाम तक जाने वाला रास्ता घुटनेभर कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए इसी बदहाल रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।

कीचड़ भरे रास्ते से शव ले जाने की मजबूरी

Chhindwara Moksh Dham Road बंधान माल में मोक्षधाम तक पहुंचने वाले रास्ते की हालत बारिश के दौरान बेहद खराब हो जाती है। रास्ते पर चलना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गांव में किसी व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों और ग्रामीणों के सामने अंतिम संस्कार के लिए शव को मोक्षधाम तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस मोक्षधाम तक पहुंचने के लिए सुगम और सम्मानजनक रास्ता होना चाहिए, वहां घुटनेभर कीचड़ पार करके जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह स्थिति लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है।

सरपंच और जनपद पंचायत को जानकारी, फिर भी सुधार नहीं

Chhindwara Moksh Dham Road ग्रामीणों का आरोप है कि मोक्षधाम तक सड़क निर्माण की समस्या सरपंच और जनपद पंचायत के संज्ञान में पहले ही लाई जा चुकी है। इसके बावजूद रास्ते की स्थिति में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि जब गांव में विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, तो मोक्षधाम तक पहुंचने के लिए जरूरी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा क्यों नहीं उपलब्ध कराई जा रही। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से रास्ते की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

Read this: Sandra Bullock : हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ हुआ MeToo , बताए शुरुआती दिनों के बुरे अनुभव

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दिया 295 रन का टारगेट, रेनशॉ का शतक

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे

CM Yogi Adityanath: बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

संवाददाता: सुरेश भाटी CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sanjukta Parashar: CRPF में पहली महिला IG बनीं संजुक्ता पाराशर, CoBRA की कमान संभालेंगी

Sanjukta Parashar को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में इंस्पेक्टर जनरल

Service Sankalp Campaign: 17 सितंबर से छिंदवाड़ा में गूंजेगा ‘सेवा का संकल्प’

जिला ब्यूरो चीफ राकेश Service Sankalp Campaign के तहत भारतीय जनता पार्टी

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की