,

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 17 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 17 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में राजनीति से लेकर प्रशासन और सुरक्षा मोर्चे तक कई बड़ी हलचलें हुई हैं। नक्सली सरेंडर, कांग्रेस संगठन की बैठकों, कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस और कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं ने राज्य का माहौल गरमाया रखा। पढ़िए आज की 10 प्रमुख खबरें:

1.कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन पर रायशुमारी

कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर रायपुर ग्रामीण में पर्यवेक्षक ने पुजारी, व्यापारी और संगठनों से वन-टू-वन चर्चा की। कल शहर के दावेदारों से मुलाकात होगी, जिसके बाद नामों पर सहमति बनाई जाएगी।

2. भिलाई में नशे के कारोबारियों की गिरफ्तारी

भिलाई में ट्रैफिक आरक्षक को कुचलने की कोशिश करने वाले नशे के कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार से 50 कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं जो पाटन ले जाई जा रही थीं।

3. बाघ संरक्षण योजना को झटका

मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को बाघिन देने से इनकार कर दिया है। राज्य ने कहा कि पहले बाड़ा बनाएं और उसी क्षेत्र से वंशवृद्धि करें। इससे छत्तीसगढ़ की बाघ संख्या बढ़ाने की योजना को झटका लगा है।

4. त्योहार पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

रायपुर-जगदलपुर ट्रांसपोर्टर संघ ने निर्णय लिया है कि त्योहार के दौरान शाम 5 से रात 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी, ताकि यातायात सुचारू रहे।

5. रायपुर में हिट एंड रन की वारदात

रायपुर में एक तेज रफ्तार कार ने सिपाही पर गाड़ी चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था। टक्कर के बाद कार पलट गई, जबकि सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।

6. बलरामपुर में कांग्रेस पर्यवेक्षक की बैठक

संगठन सृजन के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक बलरामपुर पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई। पर्यवेक्षक कल भी विभिन्न ब्लॉकों में जाकर स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।

7. नान घोटाले में रिटायर्ड IAS को राहत

नान घोटाला मामले में रिटायर्ड IAS आलोक टुटेजा को जमानत मिल गई है। ईडी 7 दिसंबर को चार्जशीट पेश करेगी। टुटेजा ने 22 सितंबर को सरेंडर किया था और उनसे दिल्ली में पूछताछ की गई थी।

8. 206 नक्सलियों ने हथियार डाले

नक्सली लीडर रूपेश के नेतृत्व में 206 नक्सलियों ने सरेंडर किया। अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र से लाल आतंक खत्म करने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

9. शाह बोले अबूझमाड़ नक्सल मुक्त

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सिर्फ 2 दिनों में 258 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर अब नक्सल मुक्त हो चुके हैं।

10. कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन का तोहफा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की कि राज्य के 5 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले अक्टूबर का वेतन मिल जाएगा। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता