,

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 7 माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

BY: Yoganand Shrivastava

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को माओवादियों के खिलाफ जारी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चल रही कार्रवाई के दौरान 7 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें दो की पहचान हो चुकी है। इसके साथ ही मुठभेड़ों के बाद बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

बस्तर रेंज के IG ने दी जानकारी

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक (IG) पी. सुंदरराज ने पुष्टि करते हुए बताया कि 5 से 7 जून के बीच हुई मुठभेड़ों में 7 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। इनमें सीनियर कमांडर गौतम उर्फ सुधाकर (केंद्रीय समिति का सदस्य) और तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य भास्कर शामिल हैं।
बाकी 5 माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।

अभियान में भारी मात्रा में हथियार जब्त

आईजी सुंदरराज ने आगे बताया कि मुठभेड़ स्थलों से दो AK-47 राइफल सहित हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ है। आसपास के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि अन्य संभावित माओवादियों को पकड़ा जा सके या इलाके को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके।

सुरक्षाकर्मियों को आईं मामूली चोटें

अभियान के दौरान कुछ जवानों को सांप काटने, मधुमक्खियों के डंक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हुई हैं। हालांकि, सभी घायल जवानों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई और अब वे खतरे से बाहर हैं।

डॉ. रमन सिंह ने की केंद्र की रणनीति की सराहना

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन तय की है। छत्तीसगढ़ पुलिस पूरी तत्परता से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रही है और हमें पूरा विश्वास है कि इसमें 100% सफलता मिलेगी।”

लगातार तेज हो रहा है अभियान

पिछले कुछ महीनों में राज्य सरकार और केंद्र के सहयोग से नक्सलियों के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन चलाए गए हैं। इस दौरान कई माओवादी मारे गए हैं या सरेंडर कर चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने की दिशा में यह अभियान निर्णायक साबित होगा

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट