,

चांपा: गणेश पूजा पंडाल में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Champa: Two accused arrested for creating ruckus in Ganesh Puja pandal

रिपोर्टर: देवेंद्र श्रीवास

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा में गणेश पूजा पंडाल में हंगामा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला?

घटना आज कबीर चौक स्थित गणेश पूजा पंडाल की है। पूजा समिति के सदस्य पंडाल में मौजूद थे, तभी गांव के ही निवासी वीरेंद्र बंजारे और मंजूलाल बंजारे शराब के नशे में वहां पहुंचे। दोनों ने वहां मौजूद लोगों से विवाद करना शुरू किया और एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए पंडाल में उत्पात मचाया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही चांपा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

शांति बनाए रखने तैनात बल

ग्राम कुरदा में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह त्वरित कार्रवाई चांपा पुलिस की सतर्कता और संवेदनशील मामलों में तत्परता को दर्शाती

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…