,

CG: Top 10 News

cg-top-10-october-10/

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…

CG: वैलेंटाइन डे पर 33 पेट्रोलिंग पार्टियां रहेंगी तैनात

दुर्ग-भिलाई में वैलेंटाइन डे के मद्देनजर 1 ASP, 5 CSP और 30 TI पार्क और मॉल में निगरानी करेंगे। भीम आर्मी ने कहा कि प्रेमी युगलों के साथ किसी प्रकार की हिंसा न हो, इसकी सुनिश्चितता होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई, तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी

प्रदेश में दिन में गर्मी और सुबह ठंड का असर बना हुआ है। 32°C के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा दर्ज किया गया।

रजनीश सिंह बने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

बिलासपुर में हुए चुनाव में रजनीश सिंह अध्यक्ष चुने गए। अनिल त्रिपाठी सचिव और गौतम खेत्रपाल व मांडवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वकीलों ने जीत का जश्न मनाया।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित

रायपुर में हुए चुनाव में रजनीश अध्यक्ष और अनिल सचिव निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने नई टीम को बधाई दी।

गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर उपमुख्यमंत्री का बयान

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर केस की डिजिटल निगरानी से कार्रवाई में तेजी आई है और पारदर्शिता बढ़ी है।

मई से शुरू होगी जनगणना प्रक्रिया

जनगणना मई में शुरू होकर 2027 तक पूरी होगी। इसके आधिकारिक आंकड़े 2028 में जारी किए जाएंगे।

36% ड्यूटी पर तैनात जवानों के फेफड़ों में संक्रमण

रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर के प्रमुख चौराहों पर हवा 5 गुना तक प्रदूषित पाई गई। रिपोर्ट में सामने आया कि 36% जवानों के फेफड़ों में संक्रमण के लक्षण मिले हैं।

दुष्कर्म मामले में जेल से छूटा आरोपी आंगनबाड़ी पहुंचा

बालोद जिले में दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी जमानत पर छूटने के बाद सीधे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा और वहां कार्यरत 54 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

तेज रफ्तार बाइक हादसे में 3 मौतें

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा घुसे।

विधानसभा-मांढर रोड पर हादसे में 3 की मौत

विधानसभा-मांढर रोड पर गुरुवार रात 9 बजे तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मारी। साइकिल सवार दंपती खेत में फेंका गए। दोनों तड़पते रहे। पुलिस के पहुंचते तक दोनों ने दम तोड़ दिया।

Read also: MP: Top 10

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…