MP: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें…

MP: 16 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 16 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। कई जिलों में बादल छा सकते हैं। भोपाल और इंदौर समेत 17 शहरों में दिन में गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि पचमढ़ी और खजुराहो रात में सबसे ठंडे रहे।

स्मोकर्स में बहरेपन का खतरा बढ़ा

भोपाल एम्स की स्टडी में सामने आया है कि 46 से 55 वर्ष के धूम्रपान करने वालों में सुनने की समस्या सबसे अधिक देखी गई है। बीड़ी-सिगरेट का असर धीरे-धीरे सुनने की क्षमता पर पड़ रहा है।

MP में 11 IAS अफसरों के ट्रांसफर

राज्य सरकार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया। अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई। मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया। आबकारी आयुक्त भी बदले गए।

वैलेंटाइन डे पर संगठनों का विरोध

हिंदू परिषद और बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे का विरोध जताते हुए दंड पूजन किया। संगठनों ने इसे संस्कृति से जुड़ा मुद्दा बताया।

वायरल वीडियो वाले सिख दंपती की पूरी कहानी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद स्पष्ट हुआ कि दंपती का तलाक नहीं हुआ है। मां ग्वालियर से मोहाली पहुंची और थाने में बच्चे की कस्टडी मिली।

उज्जैन में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बयान

उज्जैन में एक इमाम ने कहा कि जहां वंदे मातरम् अनिवार्य है, वहां से बच्चों को निकालने पर विचार करना चाहिए। इसे धार्मिक स्वतंत्रता का विषय बताया गया।

मप्र में रेरा की वसूली पर सवाल

मध्य प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने 8 साल में 374 करोड़ रुपए की वसूली के आदेश दिए, लेकिन अब तक केवल 10 करोड़ रुपए की ही वसूली हो सकी है।

मां ने तीन बेटियों को दिया जहर, खुद भी पीया

आलीराजपुर में तीनों की मौत; महिला की हालत गंभीर; बनी हुई है। घटना के समय पति मुकेश गुजरात में मजदूरी कर रहा था।

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, लगी आग

भोपाल में डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई।जिसमें आग लग गई और कार में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

95 साल के बुजुर्ग ने खुद को गोली मारी

ग्वालियर में 95 साल के बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी में शुक्रवार रात की है। गोली पेट में लगकर पीठ से आर-पार निकल गई।

Read also:Horoscope: 14-02-26

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: श्रम प्रहरियों के जरिए अवैध फैक्ट्रियों पर निगरानी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना