CG: किसानों की शिकायत पर उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कुरूवा के पटवारी को मौके पर ही निलंबित किया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Reporter: Kesari Nandan Tiwari, Edit By: Mohit Jain

कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा में आज उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने किसानों की शिकायत पर एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की। उन्होंने ग्राम कुरूवा के पटवारी राजेश शर्मा को किसानों की समस्याओं के आधार पर मौके पर ही निलंबित करने के निर्देश दिए।

किसानों से जमीन पर संवाद
उपमुख्यमंत्री सहसपुर लोहारा तहसील कार्यालय पहुंचे और वहां उपस्थित किसानों से जमीन पर बैठकर समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि हल्का नंबर 15 के पटवारी राजेश शर्मा द्वारा उनके राजस्व कार्यों में अनाधिकृत देरी, टालमटोल और मनमानी की जा रही थी।

तत्काल निलंबन आदेश
किसानों की बातें सुनते ही उप मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को पटवारी को मौके पर ही निलंबित करने का आदेश दिया। आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत पटवारी राजेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सहसपुर लोहारा (निर्वाचन शाखा) रहेगा और नियम अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

किसानों के मुद्दों पर निगरानी
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों से धान खरीदी, राजस्व कार्य और लंबित प्रकरणों की जानकारी भी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पटवारियों को किसानों के कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी, लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: भानुप्रतापपुर में 26 नवंबर से शुरू होगा पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन

अधिकारियों को निर्देश
उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को क्षेत्र की सतत मॉनिटरिंग करने और किसानों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री का संदेश
उप मुख्यमंत्री ने कहा, “किसान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उनके काम समय पर और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में