,

Theft Case: गरियाबंद में चोरी की बड़ी वारदात, अज्ञात चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना

Theft Case

Theft Case: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया। बीती रात चोरों ने सुनसान का फायदा उठाते हुए गांव में धावा बोला और एक साथ 4 घरों के ताले तोड़ दिए।

Theft Case: फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के चरौदा गांव में देर रात धावा, लाखों के जेवर और नगदी पार

जानकारी के अनुसार, चोरों ने बड़ी चालाकी से कई घरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया, ताकि अंदर मौजूद लोग बाहर न निकल सकें और उन्हें भनक भी न लगे। इसके बाद चोरों ने आराम से घरों में घुसकर सोना-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

Theft Case: चोरों ने बाहर से दरवाजे बंद कर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

प्राथमिक अनुमान के मुताबिक करीब 5 लाख रुपये की चोरी हुई है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन अभी जारी है। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

read also: Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…