,

भानुप्रतापपुर में 26 नवंबर से शुरू होगा पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन

भानुप्रतापपुर में 26 नवंबर से शुरू होगा पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन

भानुप्रतापपुर के पास ग्राम कच्चे में प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन 26 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। कथा स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हों।

जिला कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीर सागर ने स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्री श्रीमाल भी मौके पर पहुंचे और संपूर्ण सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है और पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, मार्ग-दर्शन, आपातकालीन सेवाओं सहित सभी जरूरी इंतज़ाम किए गए हैं।

आयोजन समिति के सदस्यों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार स्थल पर निगरानी रखेंगे और व्यवस्था संभालेंगी।

26 नवंबर से शुरू होने वाली इस कथा में जिलेभर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP