बुंदेलखंड की बेटी का विश्व मंच पर जलवा घुवारा की क्रांति गौंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मचाया धमाल, बनी ‘मैन ऑफ द मैच’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Boby ali

घुवारा: बुंदेलखंड की मिट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। छतरपुर जिले के घुवारा गांव की होनहार बेटी क्रांति गौंड ने ICC महिला वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ देश का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे बुंदेलखंड को गर्व से भर दिया क्रांति ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 10 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, और अपनी घातक गेंदबाज़ी से विपक्ष की कमर तोड़ दी। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।
क्रांति गौंड का यह सफर संघर्षों से भरा रहा है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी क्रांति ने अपनी मेहनत और लगन से वो कर दिखाया है, जो आज लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बन गया है।

बुंदेलखंड की बिटिया, देश की शान

बुंदेलखंड ही नहीं, पूरे देश को अब क्रांति गौंड से और भी बड़े कारनामों की उम्मीद है। खेल प्रेमी और आम नागरिक सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं, और यह दिन बुंदेलखंड के खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी