अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर: ADA ने खासपुर मुस्तकिल में की बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर: ADA ने खासपुर मुस्तकिल में की बड़ी कार्रवाई

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने शुक्रवार को अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरा निर्माण ध्वस्त कर दिया। कॉलोनी के अंदर बिना स्वीकृत मानचित्र के प्लॉटों की बाउंड्री और सड़कें बना दी गई थीं। जानकारी मिलने पर ADA की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर पूरा अवैध निर्माण हटा दिया।

3000 वर्गमीटर में काटे गए थे अवैध प्लॉट

ADA अधिकारियों ने बताया कि गोवर्धन नामक व्यक्ति द्वारा सदर तहसील क्षेत्र के खासपुर मुस्तकिल में खसरा संख्या 189 पर करीब 3000 वर्गमीटर क्षेत्र में कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्लॉट काटकर उनकी बाउंड्री कर दी गई थी और सड़क निर्माण भी शुरू कर दिया गया था।

डॉक्यूमेंट न मिलने पर कार्रवाई तेज

ADA टीम जब मौके पर पहुंची तो निर्माणकर्ता कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने एक-एक कर सभी प्लॉटों की बाउंड्री दीवारें बुलडोजर से ध्वस्त कर दीं। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27 के तहत की गई।

पहले भी हुई थी कार्रवाई, 4 दुकानों को सील किया था

इससे पहले गुरुवार को ADA ने ताजगंज वार्ड-2 के गोबर चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई चार दुकानों को सील किया था। दुकानों का निर्माण रातों-रात कर लिया गया था और निर्माणकर्ता मानचित्र स्वीकृत नहीं करा सके। इसके बाद ADA ने सभी दुकानों को सील कर चेतावनी जारी की थी।

शहर में अवैध निर्माण का सिलसिला जारी

ADA अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहा है। 24 नवंबर को भी इसी वार्ड में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई थी। प्राधिकरण ने दोबारा चेताया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी तरह का निर्माण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार