पाकिस्तान ने BSF जवान को 20 दिन बाद लौटाया, अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत पहुंचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bsf-jawan-purnam-shaw-returns-from-pakistan

by: vijay nandan

पाकिस्तान की हिरासत में रहे भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शॉ को 20 दिन बाद रिहा कर दिया गया है। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे। डीजीएमओ स्तर की वार्ता के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी। फिलहाल जवान को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा।

BSF ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया कि 23 अप्रैल को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शॉ गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे, जहां पाक रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया था।

आतंकी हमले के बाद फोटो की गई थी वायरल

जवान के सीमा पार चले जाने की घटना से एक दिन पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके अगले दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने पूर्णम कुमार शॉ की दो तस्वीरें जारी की थीं। एक फोटो में वह पेड़ के नीचे खड़े नजर आए, उनके पास उनकी राइफल, बैग और पानी की बोतल जमीन पर पड़ी थी। दूसरी फोटो में उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी।

कैसे हुई सीमा पार की चूक?

पूर्णम कुमार शॉ मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिसड़ा गांव के निवासी हैं। घटना के दिन वह फिरोजपुर में किसानों के साथ सीमा पर ड्यूटी पर थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह पेड़ के नीचे बैठने के लिए चले गए। वह पेड़ सीमा के उस पार यानी पाकिस्तान की ओर था। इसी दौरान पाक रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके हथियार जब्त कर लिए।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, लेकिन पाक ने छोड़ा नहीं

जैसे ही BSF अधिकारियों को जानकारी मिली कि उनका जवान पाकिस्तानी रेंजर्स की गिरफ्त में है, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बातचीत की कोशिश की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जवान हाल ही में यहां पोस्ट हुआ था और उसे जीरो लाइन की जानकारी नहीं थी, वह अनजाने में सीमा पार कर गया। इसके बावजूद पाकिस्तान ने तत्काल रिहाई से इनकार कर दिया।

फ्लैग मीटिंग भी रही बेअसर

भारत ने जवान की वापसी के लिए दो से तीन बार फ्लैग मीटिंग की पहल की, लेकिन हर बार पाकिस्तान ने बात टाल दी। इसके बाद BSF के महानिदेशक (DG) दलजीत सिंह चौधरी ने इस मुद्दे पर गृह सचिव गोविंद मोहन से बातचीत की थी, लेकिन उससे भी कोई नतीजा नहीं निकला।

पत्नी की गुहार और स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर

जवान की गर्भवती पत्नी रजनी 28 अप्रैल को पश्चिम बंगाल से फिरोजपुर पहुंचीं। उन्होंने BSF के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपने पति की रिहाई की अपील की। वह दो दिन फिरोजपुर में ठहरी रहीं, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें वापस भेजना पड़ा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण