बोत्सवाना ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपे आठ चीते, क्वारंटीन के बाद भारत लाए जाएंगे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बोत्सवाना ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपे आठ चीते, क्वारंटीन के बाद भारत लाए जाएंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने छह दिवसीय राजकीय दौरे के दौरान बोत्सवाना में आठ चीते प्रतीकात्मक रूप से सौंपे गए। इन चीतों को क्वारंटीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत लाया जाएगा। बोत्सवाना की राजधानी गाबोरोने में राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको ने मुर्मू का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई की।

भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने बताया कि इस दौरे से अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत के सहयोग और जुड़ाव को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। भारत ने बोत्सवाना के साथ आर्थिक, विकास और प्रौद्योगिकी में सहयोग मजबूत करने की इच्छा जताई। हीरा उत्पादन और विलुप्त हो चुके चीतों के संरक्षण में भारत की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

मुर्मू ने अंगोला में राष्ट्रपति लौरेंको से मुलाकात की और नवीकरणीय ऊर्जा, जैव ईंधन और पेट्रोलियम शोधन में निवेश जैसे मुद्दों पर सहयोग की संभावनाएं तलाशीं। साथ ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस और ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस में शामिल होने की सहमति व्यक्त की।