,

दिल्ली में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच में जुटी पुलिस

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दो प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, दोनों स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी।

किन स्कूलों को मिली धमकी?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दोनों ही संस्थान सुरक्षा बलों से जुड़े होने के कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया।


कैसे मिली धमकी?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी। 8:30 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित थानों से पुलिस टीमें, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, साइबर सेल, और स्पेशल स्टाफ मौके पर पहुंच गए।


तलाशी अभियान और सुरक्षा उपाय

द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्र में जैसे ही बम की धमकी वाला ईमेल मिला, पूरे इलाके को सील कर दिया गया और तलाशी शुरू की गई। स्कूल परिसर की जांच के लिए बम स्क्वायड और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। हालांकि, अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल ईमेल की ट्रेसिंग कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे कहां से और किसने भेजा।


पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। साल की शुरुआत में नोएडा के शिव नादर स्कूल, दिल्ली के एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल, और सेंट स्टीफंस कॉलेज को भी बम धमकी भरे ईमेल मिले थे। इन घटनाओं के बाद छात्रों को एहतियातन घर भेज दिया गया था। हालांकि, जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि ये सभी धमकियां झूठी थीं और किसी ने अफवाह फैलाने की नीयत से भेजी थीं।


पुलिस की सतर्कता और अभिभावकों की चिंता

पुलिस ने साफ किया है कि स्कूलों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता देखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जब तक पूरी तरह संतुष्टि नहीं मिल जाती, स्कूलों की सघन जांच जारी रहेगी।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों