,

Bokaro: चास नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी झामुमो

Bokaro: JMM busy preparing for Chas Municipal Corporation elections

Report- Sanjeev Kumar

Bokaro: आगामी चास नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चास नगर समिति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक चिरा, चास स्थित एक फार्म हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की।

बैठक के मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में चास में झामुमो का परचम फहराना तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आज से ही चुनावी मोड में आकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरना होगा।

मंटू यादव ने सभी प्रकोष्ठों और विंग के पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना जरूरी है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता भी ग्रहण की। मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और वार्ड स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर तैयारी, सदस्यता अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। झामुमो नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और चास नगर निगम में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण