Bokaro: बिजली-पानी के संकट पर भाजपा का हल्ला बोल, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro झारखंड में गहराते बिजली और पानी के संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश व्यापी जन आंदोलन छेड़ दिया है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा बोकारो जिला कमेटी द्वारा समाहरणालय (DC ऑफिस) के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार के खिलाफ तीखे तेवर अपनाए।

Bokaro जनसमस्याओं को लेकर घेरा, डीसी को सौंपा मांग पत्र

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद जनता को पर्याप्त बिजली और पीने का पानी मयस्सर नहीं हो रहा है। आंदोलन के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त (DC) के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें जिले में बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की गई है।

Bokaro “भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार” – चंपई सोरेन

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “जो सरकार जनता को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा सकती, वह राज्य का भला कभी नहीं कर सकती।” सोरेन ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और अपराधी बेखौफ हैं।

Bokaro सत्ता परिवर्तन का आह्वान: बंगाल का दिया उदाहरण

चंपई सोरेन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिस तरह जनता ने एकजुट होकर पश्चिम बंगाल में वर्षों के कुशासन को चुनौती दी है, उसी तरह झारखंड की जनता भी अब बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा के नेतृत्व में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

Read this: katrina kaif ने मनाया पहला मदर्स डे , विक्की और विहान ने बनाया उससे यादगार

Bribery allegation: गौरेला जनपद पंचायत में रिश्वतखोरी का आरोप, तकनीकी सहायक का वीडियो वायरल

bribery allegation: मनरेगा कार्यालय में रिश्वत मांगने का गंभीर मामला गौरेला जनपद

World Test Championship : अंक तालिका में आने वाला है तूफान, पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुसीबत

World Test Championship : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में बार फिर

RTI Information : आरटीआई में जानकारी देने से इंकार पर उठे सवाल, आवेदक करेगा प्रथम अपील

संवाददाता:- खिलेश वर्मा RTI Information : आरटीआई आवेदन को लेकर बढ़ा विवाद

Saharanpur: ‘दूध वाला मेहमान’ बनकर आया लुटेरा, बुजुर्ग महिला को नशीला दूध पिलाकर गहने और नकदी साफ

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur जिले के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात

Blood Donation Camp: तखतपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का रक्तदान शिविर, 114 यूनिट ब्लड किया गया डोनेट

Blood Donation Camp: स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ विशेष रक्तदान शिविर Blood

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: मुख्यमंत्री मोहन यादव का विकास अभियान तेज MP

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत CG TOP 10: