Isa Ahmad
Viral Bus Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बस रोककर चालक से गाली-गलौज और धमकी देने का दावा
Viral Bus Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक पैसेंजर बस को बीच सड़क पर रोककर चालक के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ युवकों को बेल्ट लहराकर चालक को डराने-धमकाने का प्रयास करते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
Viral Bus Video: पुलिस शिकायत का इंतजार
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुंगेली से पंडरिया आ रही एक यात्री बस को पंडरिया-मुंगेली मार्ग पर हिसार पेट्रोल पंप के पास कुछ युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि काफी देर तक बस को बीच सड़क पर खड़ा रखकर हंगामा किया गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। उस समय बस में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार यात्री भी सवार थे, जो पूरे घटनाक्रम के दौरान भय और दहशत में रहे।





