रिपोर्ट: विशाल दुबे
CM Mohan Yadav Ujjain Visit Simhastha मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। वे यहाँ ‘सिंहस्थ 2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प’ विषय पर आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आए हैं। हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय और भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री उज्जैन में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
CM Mohan Yadav Ujjain Visit Simhastha हेलीपैड पर स्वागत करने पहुंचे प्रमुख जनप्रतिनिधि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचते ही अगवानी के लिए हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे:
- कलावती यादव (सभापति, नगर निगम)
- ओम जैन (अध्यक्ष, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड)
- कमला कुंवर (अध्यक्ष, जिला पंचायत)
- अनिल जैन कालूहेडा (विधायक)
- शिवानी कुंवर (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत)
- रवि सोलंकी (अध्यक्ष, उज्जैन विकास प्राधिकरण)
- संजय अग्रवाल (अध्यक्ष)
- मुकेश यादव (उपाध्यक्ष, उज्जैन विकास प्राधिकरण)
- रामलाल मालवीय (पूर्व विधायक)
CM Mohan Yadav Ujjain Visit Simhastha प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद
जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ संभाग और जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए मुस्तैद रहे:
- आशीष सिंह (संभाग आयुक्त)
- राकेश गुप्ता (एडीजी)
- रौशन कुमार सिंह (कलेटर)
- प्रदीप शर्मा (एसपी)
सिंहस्थ 2028 का रोडमैप: मुख्यमंत्री का यह दौरा उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, बुनियादी ढांचे के विकास और रणनीतिक संकल्पों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री इस दौरान संतों और अधिकारियों के साथ आगामी रूपरेखा को लेकर मंथन भी कर सकते हैं।





