DA Hike 2026 : 8वें वेतन आयोग से पहले DA Hike की उम्मीद, जुलाई में महंगाई भत्ता 2-3% बढ़ने के संकेत
DA Hike 2026 : केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स अभी भी 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उससे पहले सरकार महंगाई भत्ते में एक और बढ़ोतरी कर सकती है। जुलाई 2026 की DA समीक्षा नजदीक आने और महंगाई के बढ़ते आंकड़ों के बीच कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

DA Hike 2026 : महंगाई के ताजा आंकड़े क्या कहते हैं?
मई 2026 के अस्थायी महंगाई आंकड़ों के अनुसार, देश में उपभोक्ता महंगाई दर बढ़कर 3.93% हो गई है, जबकि अप्रैल में यह 3.48% थी।
ग्रामीण महंगाई : 4.25%
शहरी महंगाई : 3.53%
खाद्य महंगाई भी बढ़कर 4.78% पहुंच गई है, जो अप्रैल में 4.20% थी। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई 4.85% और शहरी क्षेत्रों में 4.66% दर्ज की गई। हालांकि DA की गणना CPI-IW के आधार पर होती है, लेकिन बढ़ती महंगाई इस बात के संकेत दे रही है कि अगली DA बढ़ोतरी की संभावना मजबूत बनी हुई है।
DA Hike 2026 : अभी कितना मिल रहा है DA?
सरकार ने अप्रैल 2026 में महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना गया। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का DA और पेंशनर्स का Dearness Relef बढ़कर 58% से 60% हो गया।
अब अगला DA संशोधन जुलाई 2026 से लागू होना है, जिसकी घोषणा अभी बाकी है।
DA Hike 2026 : जुलाई में कितना बढ़ सकता है DA?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर CPI-IW के आगामी आंकड़े अनुकूल रहे तो सरकार जुलाई 2026 में 2% से 3% तक DA बढ़ा सकती है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक गणना और कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही होगा।
DA Hike 2026 : 8वें वेतन आयोग पर क्या है ताजा स्थिति?
8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें प्रमुख रूप से :-
न्यूनतम मूल वेतन बढ़ाना
भत्तों में संशोधन
वेतन संरचना में बदलाव
पेंशन से जुड़े नियमों में सुधार
जैसी मांगें शामिल हैं।
फिलहाल सरकार ने आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की हैं, इसलिए वेतन संरचना में तत्काल कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
DA Hike 2026 : कर्मचारियों को आगे क्या उम्मीद करनी चाहिए?
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर जुलाई 2026 के DA संशोधन पर टिकी हुई है। यदि महंगाई का रुख इसी तरह बना रहता है और CPI-IW के आंकड़े समर्थन करते हैं, तो 8वें वेतन आयोग से पहले ही महंगाई भत्ते में एक और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे कर्मचारियों को वेतन में तत्काल राहत मिलेगी, जबकि बड़े वेतन संशोधन के लिए उन्हें अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।
read more : Flight Ticket : क्या सस्ते होंगे फ्लाइट टिकट? क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद सरकार का बड़ा संकेत

