Isa Ahmad
Siddh Baba Temple: तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
Siddh Baba Temple: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
Siddh Baba Temple: श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ
Siddh Baba Temple: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। समारोह में भरतपुर-सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरों भी शामिल हुए और सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।





