,

हाईवे पर मना जन्मदिन, कौन है ये सरकारी अधिकारी, जिसने SC के आदेशों की उड़ाई धज्जियां

- Advertisement -
Ad imageAd image
bmo-birthday-highway-cake-cutting-video-korea-viral

रिपोर्ट: चन्द्रकान्त पारगीर

कोरिया: जिले में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। सोनहत के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे नेशनल हाइवे पर खड़ी कार के बोनट पर केक काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मौजूद दोस्तों ने आतिशबाजी भी की, जो स्पष्ट रूप से सुप्रीम कोर्ट के दिशा—निर्देशों और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।

सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो 28 नवंबर की रात का बताया जा रहा है। बीएमओ और उनके साथियों ने बैकुंठपुर के पास गेज नदी पुल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर ब्लैक कलर की कार (CG 16 CR 0016) खड़ी की। कार का बोनट केक टेबल में बदल दिया गया, और दोस्तों के बीच “हैप्पी बर्थडे” सॉन्ग बजाते हुए कटिंग की गई। इसके बाद सड़क पर ही पटाखों से आतिशबाजी भी की गई।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद युवकों ने खुद अपने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड की, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है, क्योंकि हाईवे पर ऐसी गतिविधि न केवल यातायात बाधित करती है, बल्कि बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की मांग उठ रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के आयोजन और आतिशबाजी सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर