,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का कुंडहित मोड़ पर भव्य स्वागत

BJP state president Babulal Marandi received a grand welcome at Kundhit turn

रिपोर्ट- रतन कुमार मंडल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का मंगलवार को दुमका से रांची जाते समय नाला विधानसभा क्षेत्र स्थित कुंडहित मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता झंडे और नारों के साथ जुटे और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जोरदार नारेबाजी की।

मरांडी बोले – “हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल”

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दो विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद कार्यकर्ताओं का हौसला और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने जोरदार हमला करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है

  • शिक्षा व्यवस्था बदहाल है
  • स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं
  • बिजली आपूर्ति चरमरा गई है
  • आम जनता परेशान है, लेकिन मंत्रीगण केवल मस्ती में व्यस्त हैं

जामताड़ा विधायक पर सुमित शरण का निशाना

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंत्री की अनदेखी के चलते जामताड़ा जिले के अस्पताल बदहाल स्थिति में हैं।
उन्होंने बताया कि हाल ही में सांप काटे गए दो मरीजों को जामताड़ा सदर अस्पताल में एंटी वेनम की कमी के कारण धनबाद रेफर करना पड़ा, जो राज्य सरकार की लापरवाह स्वास्थ्य व्यवस्था को उजागर करता है।

भाजपा नेता बोले – “नाला में भाजपा की जीत तय”

भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है और आने वाले चुनाव में नाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

कार्यक्रम में शामिल हुए ये प्रमुख नेता

इस मौके पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से:

  • जिला महामंत्री दिलीप हेमब्रम
  • विष्णु मंडल, राजेंद्र राउत, मनोज गोस्वामी
  • अबीता हांसदा, सूरज झा, मंगल सोरेन, रंजीत तिवारी, लखिन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों