,

Bilaspur Black Magic Case: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की तस्वीर के साथ तांत्रिक अनुष्ठान, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Bilaspur Black Magic Case

Bilaspur Black Magic Case छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सीपत थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित श्मशान घाट में चार युवकों द्वारा कथित तांत्रिक अनुष्ठान किए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक युवक को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Bilaspur Black Magic Case मुख्य न्यायाधीश की तस्वीर समेत कई सामग्री बरामद

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मछली, नींबू, सिंदूर, पूजा सामग्री और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें बरामद की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि उसके कुछ रिश्तेदार एक आपराधिक मामले में जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिका न्यायालय में लंबित है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी कथित रूप से इस विश्वास में तांत्रिक अनुष्ठान कर रहे थे कि इससे उनके परिजनों को अदालत से राहत मिल सकती है। मामले में बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।

Bilaspur Black Magic Case सोशल मीडिया से मिली थी कथित सलाह, जांच जारी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे सोशल मीडिया पर एक कथित तांत्रिक की सलाह मिली थी, जिसमें श्मशान घाट में विशेष अनुष्ठान करने से मनोकामना पूरी होने का दावा किया गया था। इसी बात पर भरोसा कर वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा था।

पुलिस ने फरार तीन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Enhancing Access to Justice: सुशासन का मूल आधार न्याय: इंदौर में ‘इंहेंसिंग एक्सेस टू जस्टिस’ वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के