,

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

Bihar Flood

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा

Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी में कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी अब गांव की मुख्य सड़क पर पांच फीट से अधिक ऊंचाई तक बह रहा है। पानी की तेज धार और लहरों में इतना करंट है कि सड़क पर उतरना लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। हालात को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

14 दिनों से घरों में घुसा पानी, छतों पर रहने को मजबूर लोग

Bihar Flood कोसी का पानी पिछले करीब 14 दिनों से गांव के बीच से होकर बह रहा है। बाढ़ का पानी कई घरों के अंदर तक पहुंच चुका है, जिसके चलते लोग अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। छोटी डेंगी से भी बाहर निकलना जोखिम भरा है, क्योंकि तेज बहाव उसे भी बहा सकता है।

सुजीत कुमार सिंह बने ग्रामीणों का सहारा

Bihar Flood ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले साल भी बाढ़ ने यहां भारी तबाही मचाई थी और कई लोग सरकारी सहायता से वंचित रह गए थे। इस बार समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। बताया गया है कि वे सड़क की मरम्मत कराने के साथ ग्रामीणों को जरूरी मदद उपलब्ध करा रहे हैं। बाढ़ के बाद बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए फॉगिंग और दवाओं की व्यवस्था भी कराई जा रही है।

Read this: Barwani News: चरित्र पर शक को लेकर पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का