,

Barwani News: चरित्र पर शक को लेकर पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Barwani News

Barwani News ग्राम बांदरियावड में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खेतिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी द्वारकीबाई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि गांव के उदयसिंग मोरे का सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जबकि उसकी मौत को लेकर संदेह जताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

खून के निशान से खुला हत्या का राज

Barwani News पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी और उसके बच्चों ने घटना से किसी तरह का संबंध होने से इनकार किया। परिवार की ओर से बताया गया कि उदयसिंग लोहे की चद्दर पर गिरने से घायल हुआ था। हालांकि, घटनास्थल पर लोहे की चद्दर पर मिले खून के निशानों ने पुलिस का संदेह बढ़ा दिया।

Barwani News इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से गहन पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में द्वारकीबाई ने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की।

विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से किया वार

Barwani News पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति लंबे समय से उसके चरित्र पर संदेह करता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पास में रखी कुल्हाड़ी से महिला ने पति के गले पर वार कर दिया।

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद परिवार को गुमराह करने के लिए घटना को हादसा बताने की कोशिश की गई थी।

मृतक के विकलांग पुत्र जौकीलाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी द्वारकीबाई को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखलाल भंवर, अजमेर सिंह अलावा, राजेश गुप्ता सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read this: Satyendar Jain: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन को जमानत, कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही