,

Bihar: खेत में खाट पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

- Advertisement -
Ad imageAd image

बिहार के मोतिहारी जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में एक किसान की धारदार हथियार से उस वक्त निर्मम हत्या कर दी गई, जब वह सो रहा था। किसान अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। उसने खेतों में सिंचाई करने के लिए मोटर पंप चालू किया और खेत में खाट बिछाकर सो गया, जिसके बाद अज्ञात लोगों ने सोए हुए अवस्था में ही किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

किसान की हत्या देख गांव वाले हुए सन्न

शनिवार की सुबह किसान का शव देख ग्रामीण सन्न रह गए। वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी और पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। मृतक किसान की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता पंचायत के चैता बाजार टोला निवासी छोटे लाल साह के रूप में हुई है। मृतक किसान छोटे लाल साह एक छोटे किसान थे, जो खेती के अलावा पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के पकड़ीदयाल, शेखपुरवा बाजार में आलू-प्याज बेचकर अपना जीविकोपार्जन करते थे।

35 वर्षीय किसान की हत्या

जानकारी के अनुसार बीती रात पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता पंचायत के चैता बाजार टोला निवासी छोटेलाल साह (35 वर्ष) जो अपने गांव के खेत में धान की रोपनी कर रहे थे, बारिश नहीं होने के कारण धान को जलने से बचाने के लिए मोटर पंप से खेत की सिंचाई करने गए थे। जहां देर रात मोटर पंप चालू था और वह खेत के पास ही खाट पर सो गए, जिसके बाद अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से किसान की हत्या कर दी। घटना की जानकारी के लिए जब पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार पांडेय से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन नॉट रिचेबल बता रहा था। पकड़ीदयाल थाने का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में

Mohan Yadav Raksha Bandhan: खाचरौद में CM मोहन यादव का स्वागत, नागदा की बहनों ने बांधी राखी

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mohan Yadav Raksha Bandhan रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री