Bihar Assembly Chunav 2025: कांग्रेस ने ठुकराया तेजस्वी यादव का ऑफर, NDA में भी उपेंद्र कुशवाहा अड़े

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Assembly Elections 2025: Congress rejects Tejashwi Yadav's offer, Upendra Kushwaha adamant in NDA too

NDA और महागठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों खेमों में हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस ने तेजस्वी यादव का सीट ऑफर ठुकरा दिया, वहीं दूसरी तरफ एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा ने नई डिमांड रख दी है, जिससे दोनों गठबंधन खेमों में माथापच्ची बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को 52 से 54 सीटों का ऑफर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे अस्वीकार करते हुए 58 सीटों पर अपनी दावेदारी बरकरार रखी है। शुक्रवार देर रात तक दोनों दलों के बीच लंबी बातचीत चली, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। शनिवार सुबह से एक बार फिर दोनों दलों के बीच चर्चा जारी है ताकि गतिरोध खत्म किया जा सके। महागठबंधन के अंदर यह खींचतान उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने में देरी की वजह बन गई है।

NDA में भी असंतोष: कुशवाहा ने मांगी अतिरिक्त सीटें

इधर एनडीए खेमे में भी सीटों पर असहमति जारी है। सूत्रों का कहना है कि आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा छह से अधिक सीटों की मांग पर अड़े हैं। बीजेपी फिलहाल उन्हें छह सीटें देने को तैयार है, लेकिन कुशवाहा ने मधुबनी और खजौली में से एक सीट, साथ ही मगध क्षेत्र की एक अतिरिक्त सीट मांगी है। बताया जा रहा है कि वह सासाराम, महुआ, उजियारपुर, दिनारा और बाजपट्टी जैसी सीटों पर रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि एनडीए में इस पर जल्द अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

महागठबंधन में बैठकें जारी, तेजस्वी और राहुल की बातचीत आज

राजद और कांग्रेस के बीच चल रहे सीट विवाद पर आज अहम बैठक होने की संभावना है। विदेश यात्रा से लौटे राहुल गांधी इस मुद्दे पर खुद तेजस्वी यादव से बातचीत कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह बातचीत सीटों के बंटवारे पर सहमति की दिशा में अहम भूमिका निभा सकती है। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है और सीट बंटवारे पर जल्द घोषणा होगी।

उन्होंने दावा किया कि NDA में सिरफुटव्वल है, लेकिन हमारे यहां एकजुटता है। वहीं कांग्रेस नेता रंजीत रंजन ने पलटवार करते हुए कहा, NDA में अंदरूनी कलह साफ दिख रही है। कोई नेता कुछ कह रहा है, कोई कुछ और वहां बहुत सिरफुटव्वल मचा हुआ है।

एलजेपी (रामविलास) की सांसद वीणा देवी ने कहा कि NDA में सबकुछ सही चल रहा है। उन्होंने कहा सीट शेयरिंग पर चर्चा चल रही है, लेकिन माहौल सकारात्मक है। गठबंधन के सभी दल एकजुट हैं और NDA एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगा। बीजेपी नेता सुरेश कुमार शर्मा ने भी बताया कि NDA उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी की जाएगी। संभावना है कि अगले 24 से 48 घंटे में नामों की घोषणा हो जाएगी।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की नई डिमांड

महागठबंधन में वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वे किसी भी हालत में 20 सीटों से कम पर समझौते को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच रात 2 बजे तक बातचीत चली, लेकिन सहनी 14 सीटों के ऑफर से नाराज होकर मीटिंग से बाहर निकल गए।

इस बीच लोजपा के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह आज आरजेडी का दामन थामने जा रहे हैं। उनके शामिल होने से आरजेडी को खगड़िया और बेगूसराय में मजबूती मिल सकती है, जबकि यह एनडीए के लिए झटका साबित होगा। बिहार की सियासत में फिलहाल दोनों गठबंधनों में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है। जहां एक ओर महागठबंधन कांग्रेस की सख्त शर्तों से जूझ रहा है, वहीं एनडीए में छोटे दलों की सीट डिमांड ने समीकरणों को पेचीदा बना दिया है। अब निगाहें दिल्ली और पटना की बैठकों पर टिकी हैं, जहां से बिहार के चुनावी समीकरणों की तस्वीर साफ होने वाली है।

Gwalior : टहलते युवक का अपहरण, तीन बदमाश गिरफ्तार

Report: Arvind Chouhan घर के बाहर अपहरण का मामला Gwalior : थाटीपुर

Madhya Pradesh : गूगल करेगा म.प्र. में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश

मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर पर फोकस Madhya Pradesh :

Madhya parades : दक्ष आयुष्मान पहल के लिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

“दक्ष आयुष्मान” पहल के लिए राष्ट्रीय पहचान Madhya parades : दक्ष आयुष्मान

Thalapathi विजय की फिल्म ‘जना नायकन’: रिलीज़ को लेकर हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

फिल्म रिलीज़ पर कानूनी अड़चन Thalapathi थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जना

Dehli : सुप्रीम कोर्ट ने मेनका गांधी को लगाई फटकार, आवारा कुत्तों पर दिए गए बयान पर नाराजगी

सुनवाई और अवमानना का मुद्दा Dehli सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के

Indore: वनडे टिकट 1 मिनट में बिकने पर पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत

Report: Devendra Jaiswal जनसुनवाई में शिकायत Indore इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित

Farrukhabad 20 January: यूपी बार काउंसिल चुनाव का पहला चरण शुरू, 333 प्रत्याशी मैदान में

Report: Sartaj khan मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजाम Farrukhabad उत्तर प्रदेश बार

Lucknow : यूपी दिवस विशेष: पलायन नहीं, अब ‘परावर्तन’ का युग

Reprt: Vandna Rawat रोजगार सृजन ने पलायन पर लगाई रोक Lucknow उत्तर

Alok Ranjan public address: सहरसा में कार्यकर्ता आभार समारोह

Report- Ratna Mishra Alok Ranjan public address: सहरसा विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान

Firozabad : नहर से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह लोअर गंग नहर में मिला शव, पुलिस मौके

Pilibhit : ओवरटेक बना जानलेवा, मिनी बस–ट्रक की भीषण टक्कर

रिपोर्ट: निज़ाम अली गजरौला क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा Pilibhit पीलीभीत के

Neha Kakkar : सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल, नेहा कक्कड़ ने अफवाहों पर लगाई रोक

क्रिप्टिक पोस्ट से शुरू हुई चर्चाएं Neha Kakkar मशहूर गायिका नेहा कक्कड़

Moradabad: आवारा कुत्तों का कहर, 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

खेलते समय मासूम पर झुंड का हमला Moradabad मुरादाबाद जिले से दिल

BJP : अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला संबोधन, पीएम मोदी का जताया आभार

साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर BJP भारतीय जनता पार्टी

Morena: स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग छात्र लापता, मुरैना तक मिले सुराग

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल बैग लेकर निकले, घर नहीं लौटे Morena: स्कूल