Bhopal Shelter होम में अनोखी शादी, मुस्लिम दंपत्ति ने माता-पिता की तरह हिंदू रीति रिवाज से कराया विवाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal Shelter Home Marriage Emotional wedding

Bhopal Shelter : भोपाल के निर्भया महिला आश्रय गृह में एक भावुक और अलग तरह का विवाह समारोह देखने को मिला, जिसने इंसानियत और अपनत्व की मिसाल पेश की। यहां रहने वाली पूजा का विवाह पूरे रीति-रिवाजों के साथ मुरली से संपन्न कराया गया। इस शादी की खास बात यह रही कि पूजा अपनी छोटी बेटी के साथ इस आश्रय गृह में आई थीं और अब दोनों को एक साथ नया परिवार मिल गया।

Bhopal Shelter : करीब डेढ़ साल पहले आश्रय गृह में आई पूजा और उनकी बेटी का यहां पूरी देखभाल के साथ पालन-पोषण किया गया। शादी का दिन और भी खास बन गया क्योंकि उसी दिन पूजा की बेटी का पहला जन्मदिन भी था। एक ही दिन मां की नई जिंदगी की शुरुआत और बेटी का पहला जन्मदिन—इस संयोग ने माहौल को और भावुक बना दिया।

Bhopal Shelter

Bhopal Shelter : विवाह की सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं। कन्यादान की जिम्मेदारी आश्रय गृह से जुड़े शेर अफजल खान और उनकी पत्नी समर खान ने निभाई, जिन्होंने माता-पिता की भूमिका में बेटी को विदा किया। वहीं कर्नल आलोक ने भाई का फर्ज निभाते हुए समारोह में सक्रिय भागीदारी की।

Bhopal Shelter : शादी में हल्दी, मेहंदी से लेकर विदाई तक हर रस्म परिवार जैसे माहौल में पूरी की गई। इस मौके पर दूल्हे को सूट और चांदी का सिक्का भेंट किया गया, जबकि दुल्हन को भी जरूरी सामान के साथ सम्मानपूर्वक विदा किया गया। एक अन्य सदस्य ने बुआ/मौसी की भूमिका निभाते हुए दुल्हन को चांदी की बिछिया पहनाई।

Bhopal Shelter : इस समारोह में कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और इस पहल की सराहना की। विदाई के समय माहौल बेहद भावुक था—आंखों में आंसू थे, लेकिन साथ ही एक नई शुरुआत की खुशी भी झलक रही थी।

यह अनोखी शादी न सिर्फ एक परिवार की कहानी है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग से किसी की जिंदगी बदली जा सकती है।

Vintage Songs : 60 के दशक के ये 10 सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं

Vintage Songs : 1960 का दशक हिंदी फिल्म संगीत का स्वर्णिम दौर

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को