भोपाल पार्क मर्डर केस: युवती ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोली – ‘अड़ीबाजी कर रहे थे लड़के, चाकू भी उन्हीं का था’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में अंबेडकर पार्क में हुए युवक श्याम मोरे की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने पीड़िता और आरोपी फैजान की प्रेमिका से पूछताछ की, जिसमें युवती ने मृतक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


युवती ने बताई आपबीती

युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से आरोपी फैजान बैग के साथ अंबेडकर पार्क गई थी। दोनों पार्क की एक बेंच पर बैठे थे, तभी पास में बैठे तीन युवक – श्याम, अजय, और राहुल वहां शराब पीते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करने लगे।

युवती के अनुसार, जब उसने और फैजान ने इसका विरोध किया तो उन युवकों ने फैजान को धमकी दी कि उसे “लव जिहाद” के झूठे केस में फंसाया जाएगा। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने फैजान से बदसलूकी करते हुए अड़ीबाजी शुरू कर दी और उस पर हमला कर दिया।

इसी दौरान, उनमें से एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला, जिसे फैजान ने छीना और आत्मरक्षा में उसी चाकू से हमला कर दिया। युवती का दावा है कि यह पूरा घटनाक्रम अचानक और तनावपूर्ण था।


लड़की पर भी लगे मारपीट के आरोप

इस मामले में श्याम के घायल साथियों अजय और राहुल ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान युवती ने भी उन्हें थप्पड़ मारे और फैजान का साथ दिया। पुलिस इस आरोप की पुष्टि के लिए दोनों पक्षों के बयान और घटनास्थल के साक्ष्य जुटा रही है।


हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया है, जो मृतक श्याम के साथियों में से किसी एक के पास था। इस चाकू का उपयोग फैजान ने श्याम और अन्य दो युवकों पर हमला करने में किया। शनिवार को आरोपी फैजान को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


कोई पूर्व रंजिश नहीं, पार्क में ही हुआ विवाद

अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि फैजान और मृतक श्याम या अन्य युवकों के बीच कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। पूरा विवाद उसी दिन पार्क में अचानक हुआ, जब युवकों ने युवती के साथ फैजान को देखकर टोका और आपत्तिजनक व्यवहार किया।


पुलिस का पक्ष

डीसीपी संजय अग्रवाल ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप की जांच की जा रही है। युवती ने तीनों युवकों पर छेड़छाड़ और जबरदस्ती की शिकायत दी है, वहीं मृतक के साथियों ने युवती को भी हमले में शामिल बताया है। युवती की भूमिका की विवेचना की जा रही है, और जरूरत पड़ने पर उस पर भी कार्रवाई हो सकती है।


घटना की पृष्ठभूमि

आरोपी फैजान बैग भोपाल के पिपलानी क्षेत्र का निवासी और आईटीआई का द्वितीय वर्ष का छात्र है। मृतक श्याम मोरे बरखेड़ा पठानी क्षेत्र का रहने वाला था और भेल में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत था। गुरुवार को पार्क में हुए विवाद में फैजान ने श्याम पर हमला कर दिया था। श्याम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

NEIAH: राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का गौरव – डॉ. द्विवेदी NEIAH सलाहकार समिति के सदस्य बने

NEIAH: इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी को भारत सरकार

NEIAH: राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का गौरव – डॉ. द्विवेदी NEIAH सलाहकार समिति के सदस्य बने

NEIAH: इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी को भारत सरकार

IMD Rain Forecast: आधे MP में 27-28 जनवरी को भारी बारिश का अलर्ट, ठंड भी बढ़ेगी

IMD Rain Forecast: मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल के अनुसार, 26 जनवरी

HR News 25-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

HR News 25-01-2026: HR News 25-01-2026: सोनीपत के ट्रिपल आईआईटी में हथियारबंद

CG News 25-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG News 25-01-2026: CG News 25-01-2026: बालोद के जंगल में महिला की

MP News 25-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 25-01-2026: MP News 25-01-2026: आधे मध्य प्रदेश में बारिश का

Horoscope 25-01-2026: जानिए आज का राशिफल

Horoscope 25-01-2026 Horoscope 25-01-2026: मेष राशि आज का दिन आपके लिए आनंद

Madhya Pradesh : राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मैहर सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा Madhya Pradesh लोक स्वास्थ्य एवं

Madhya Pradesh : वृद्धजनों की सेवा और दिव्यांग सशक्तिकरण को नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सरकार का फोकस : सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन Madhya Pradesh मुख्यमंत्री

Rohtas : हर्ष फायरिंग का फरार आरोपी गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव शिवसागर पुलिस की सक्रिय कार्रवाई Rohtas  रोहतास जिले

Jammu and Kashmir: शहीद हुए जवान हरेराम कुंवर को बेटे ने दी अंतिम विदाई

पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार Jammu and Kashmir जम्मू-कश्मीर के

Madhya Pradesh : विविधता में एकता से सशक्त भारत: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

स्थापना दिवस समारोह का महत्व Madhya Pradesh भोपाल में शनिवार, 24 जनवरी

Odisha: निकोटीन और तंबाकू उत्पादों पर सख्त प्रतिबंध लागू

प्रतिबंध का दायरा Odisha ओडिशा सरकार ने राज्य में गुटखा, पान मसाला

Balrampur Murder Case: मुरका जिड़गी पारा में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला

REPORT: Sunil Kumar Balrampur Murder Case: बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र के

Pandit Yuvraj Pandey Security Issue पर विवादित बयान से राजनीति गर्म

Pandit Yuvraj Pandey Security Issue: कथावाचक पं. युवराज पांडेय ने हाल ही

Aurangabad : बैंक रिकवरी टीम पर जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी भी घायल

रिपोर्ट : दीनानाथ मौआर ऋण वसूली के दौरान भड़की हिंसा Aurangabad बिहार

IPS Rajesh Kumar Agrawal Promotion: कॉलर बैच लगाकर दी गई पदोन्नति

REPORT- Dinesh Gupta IPS Rajesh Kumar Agrawal Promotion: सरगुजा रेंज के आईजी