,

भोपाल नगर निगम ने किया देवभूमि उत्तराखंड से आए प्रतिनिधियों का स्वागत

Bhopal Municipal Corporation welcomed the representatives from Devbhoomi Uttarakhand

भोपाल। देवभूमि उत्तराखंड से पधारे नगर निगमों के अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्षों का भोपाल नगर निगम की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर निगम भोपाल द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के नगरीय निकायों द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों और आत्मनिर्भर नगरीय निकाय बनने की दिशा में हो रहे प्रयासों पर खुलकर संवाद हुआ।

महापौर श्रीमती मालती राय, महापौर परिषद के सदस्यगण, आयुक्त नगर निगम भोपाल सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।

नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भोपाल नगर निगम निरंतर जनहित में कार्य कर रहा है और भविष्य में भी स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर नगरीय निकाय बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।