Bhopal: सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा अभिनंदन समारोह, किशन सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Bhopal: भोपाल के कोटरा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं प्रतिभा अभिनंदन समारोह में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

Bhopal: अध्यक्ष ने छात्रों और अभिभावकों को दी प्रेरक बातें

किशन सूर्यवंशी ने समारोह के दौरान कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा देने का काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे संस्कार आधारित शिक्षा के माध्यम से समाज में संस्कारवान और शिक्षित नागरिक तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में संस्कार आधारित शिक्षा देने का काम अगर कोई कर रहा है तो वह सरस्वती विद्या मंदिर ही हैं।

Bhopal: मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए किशन सूर्यवंशी ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

Bhopal: समारोह में उपस्थित थे

इस अवसर पर विद्यावारती के श्री बीरेन्द्र सिंह सेंगर, सुशील मित्तल, राजेश पाण्डेय, विकास शर्मा, रामप्रताप राही, शैलेंद्र यादव सहित कई आचार्यगण और बड़ी संख्या में भैया-बहन उपस्थित रहे।

Bhopal: आयोजन का उद्देश्य

इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेरणा बढ़ाना, उनके आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के साथ संस्कारों का महत्व समझाना था।

read also: Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी