,

भोपाल: दिनदहाड़े फूल व्यापारी के घर से 10 लाख रुपए और जेवरात चोरी

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: बजरिया इलाके में दिनदहाड़े एक फूल व्यापारी के घर से करीब 10 लाख रुपए नकदी और सोने के जेवरात चोरी होने की घटना सामने आई है। यह वारदात बुधवार दोपहर हुई, लेकिन एफआईआर देर रात दर्ज की गई। गुरुवार की सुबह पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।


कैसे हुई चोरी

करारिया फार्म निवासी नंद किशोर माली, जो फूल का व्यवसाय करते हैं, बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे परिवार सहित मार्केट गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की गई राशि और गहनों की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है।


पुलिस जांच

जब परिवार घर लौटा, तो उन्होंने देखा कि मेन् गेट और दो कमरों के ताले तोड़े गए थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन फिलहाल कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।