BY
Yoganand Shrivastava
Bhogapuram Airport Inauguration प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन भी किया, जिसे राज्य के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Bhogapuram Airport Inauguration भोगपुरम एयरपोर्ट बना विकास का नया केंद्र
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भोगपुरम एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि उत्तर आंध्र और पूरे राज्य की आर्थिक प्रगति का नया द्वार है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी और पर्यटन, व्यापार तथा निवेश को बढ़ावा देगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस भूमि पर स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू ने आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया, उसी क्षेत्र में आधुनिक एयरपोर्ट की शुरुआत विकास के नए अध्याय का प्रतीक है।
Bhogapuram Airport Inauguration सड़क और ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं को भी मिली गति
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उद्घाटित और शिलान्यास की गई परियोजनाएं केवल हवाई संपर्क तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सड़क संपर्क और ऊर्जा सुरक्षा से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं आंध्र प्रदेश के तेजी से हो रहे विकास को दर्शाती हैं और राज्य की आर्थिक क्षमता को नई मजबूती प्रदान करेंगी।
इन विकास कार्यों से परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा, उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
Bhogapuram Airport Inauguration ब्लू इकोनॉमी और तटीय विकास पर सरकार का फोकस
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक तटीय क्षेत्रों को कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की दिशा में कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।
इसके तहत पुराने बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जबकि मुलापेटा और रामायापट्टनम में नए बंदरगाह विकसित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से समुद्री व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।



