BY: Yoganand Shrivastva
ग्वालियर, भितरवार में हुए कथित सामूहिक धर्मांतरण के मामले में अब तक कार्रवाई न होने पर रक्षक मोर्चा ने नाराजगी जताते हुए ग्वालियर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के संरक्षक मंडल के सदस्य अनिल मिश्रा, अमित दुबे, अखिलेश पांडेय और ध्यानेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में यह ज्ञापन दिया गया।
रक्षक मोर्चा के अनुसार, 7 जून से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दिल्ली तक जाकर आंदोलन करेंगे।
मोर्चा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि प्रशासन अगर इस मामले को नजरअंदाज करता है, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।





