भिलाई में भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस सम्मेलन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bharatiya Mazdoor Sangh's 70th Foundation Day Conference in Bhilai

भिलाई | विष्णु गौतम
भारतीय मजदूर संघ ने अपने 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई के बैकुंठ धाम स्थित अंबेडकर भवन में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रमिक व संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव सहित बीजेपी के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे।

देश के निर्माण में मजदूर संघ की भूमिका अहम: अरुण साव

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 1955 में स्थापित यह संघ देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बन चुका है, जिसने देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों को लागू कराने में भारतीय मजदूर संघ की अहम भूमिका रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों के हित में लगातार नई योजनाएं बना रही है और भारतीय मजदूर संघ इन योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहयोग कर रहा है।

कांग्रेस पर निशाना, ED की कार्रवाई को बताया उचित

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने ईडी (ED) की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल से ही ईडी की जांच चल रही है, और अब गिरफ्तारियां भी हो रही हैं, जिन पर अदालतें जमानत तक नहीं दे रहीं। इसका सीधा मतलब है कि ईडी के पास पर्याप्त सबूत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अडानी का नाम लेकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime