,

बेमेतरा: भव्य अटल परिसर का लोकार्पण, CM साय ने किया उद्घाटन

Bemetara: Grand Atal Complex inaugurated by CM Sai

बेमेतरा। नगर पालिका क्षेत्र के सिग्नल चौक में बने भव्य अटल परिसर का लोकार्पण बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों हुआ। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंहा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने जिले के दौरे पर बेमेतरा पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले नगर पालिका परिसर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने नव निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के प्रत्येक नगर में अटल जी का परिसर स्थापित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का देश की राजनीति, गांवों के विकास और किसानों की प्रगति में योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना और शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण जैसी ऐतिहासिक योजनाएं अटल जी की ही देन हैं, जिन्होंने देश के ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी।

अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…