Horoscope: 30 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11:58 बजे तक रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई शुभ योगों का निर्माण कर रही है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा।
आज वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शंख योग और शिव योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। वहीं मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को रूचक योग का विशेष लाभ मिलेगा, जबकि मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए भद्र योग शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। चंद्रमा सुबह 6:39 बजे तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
आइए जानते हैं शनिवार का दिन मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। करियर और निजी जीवन में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्मार्ट तरीके से काम करने की सोच लाभदायक रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। शाम के समय दोस्तों या परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर सहयोग का माहौल रहेगा। सहकर्मियों की मदद से काम का दबाव कम होगा और वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह लाभ पहुंचा सकती है। सामाजिक जीवन में भी सक्रियता बढ़ेगी और किसी समारोह या कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और वे अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। कुछ लोग आपके खिलाफ गलतफहमियां फैलाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन शांत रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। व्यापार में निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सम्मान और उपलब्धियों का दिन रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले लाभदायक साबित होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में मनोरंजन और आराम के लिए समय निकाल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है और यह यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, विशेषकर खाद्य और बेकरी कारोबार करने वालों को अच्छा फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज अपने पुराने अनुभव और कार्यशैली पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। जल्दबाजी में बदलाव करने से बचना बेहतर रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन काफी व्यस्त रह सकता है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। नकारात्मक लोगों और विवादों से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला हो सकता है। संगीत, कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को भी कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। शाम का समय दोस्तों के साथ बीत सकता है, जहां भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं, खासतौर पर मेडिकल और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। नौकरी में आपकी योजनाओं और विचारों की सराहना होगी। हालांकि वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि किसी विवाद में फंसने की आशंका बन सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देना परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों की सलाह लाभदायक रहेगी और बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखना बेहतर रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आर्थिक फैसले लेने का अच्छा समय है। निवेश और भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार मन में आएंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करने पर कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है। धन संबंधी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के विद्यार्थियों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रह सकता है। नौकरी या इंटरव्यू से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। व्यापार में मार्केटिंग और प्रमोशन पर ध्यान देने से लाभ होगा। लंबे समय से चल रही उलझनों का समाधान मिलने से मानसिक राहत महसूस होगी। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए सफलता और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पहले से चल रहे किसी प्रोजेक्ट का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कठिन परिस्थितियों में समझदारी से निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।





