,

CG: Top 10

https://swadeshlive.com/cg-top-10-may-30/

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. छत्तीसगढ़ में हीटवेव से राहत के संकेत
प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद अब मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस बार रायपुर में मई महीने के दौरान तापमान कई बार 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जिससे 28 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया।

2. सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक का मामला
बिलासपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र छात्रों तक पहुंचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विश्वविद्यालय का ‘समर्थ पोर्टल’ हैक किया गया। मामले की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित कर दी गई है।

3. सुशासन तिहार शिविर में रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी
कोरबा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। वीडियो में वह टेबल के नीचे नोट गिनता दिखाई दिया। वहीं रायगढ़ में भी एक क्लर्क को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा गया है।

4. जंगल सफारी और नंदनवन जू की टिकटें महंगी
रायपुर के जंगल सफारी और नंदनवन जू में घूमना अब पहले से महंगा हो गया है। टिकट दरों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। बच्चों के टिकट का शुल्क 100 रुपये कर दिया गया है, जबकि एसी बस के किराए में भी इजाफा हुआ है।

5. सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करेंगे भाजपा विधायक
बेमेतरा के भाजपा विधायक दीपेश साहू के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह करने को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इसे गरीबों के हक पर डाका बताया है, जबकि विधायक का कहना है कि उनकी होने वाली पत्नी बीपीएल परिवार से हैं और योजना से मिलने वाली राशि छात्राओं को दान की जाएगी।

6. सुशासन तिहार में भाजपा कार्यकर्ता और CEO के बीच विवाद
दुर्ग में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान जनपद सीईओ और भाजपा कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हो गई। वीडियो में अधिकारी कार्यकर्ता से उलझते नजर आए। घटना के दौरान विधायक ललित चंद्राकर भी मौजूद थे।

7. रामभद्राचार्य पर बयान के विरोध में प्रदर्शन
बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के एक बयान को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने उनका पुतला दहन किया और संतों के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताई।

8. PSC मेन्स परीक्षा के लिए बस्तर तैयार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की मुख्य परीक्षा 6 जून से शुरू होगी। जगदलपुर में परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कुल 181 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे और मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

9. कई दवाएं लैब टेस्ट में फेल, बिक्री पर रोक
रायपुर में स्वास्थ्य विभाग ने प्रसव, दर्द और बुखार से संबंधित कुछ दवाओं के नमूने लैब परीक्षण में फेल पाए जाने के बाद उनके स्टॉक जब्त करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है।

10. दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
दुर्ग पुलिस ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नौ अधिकारियों के तबादले किए हैं। अंडा, उतई, बोरी और सुपेला थानों के प्रभारी बदले गए हैं। तबादलों में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…