बेमेतरा: प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Congress opens front against corruption in Pradhan Mantri Awas Yojana

लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लगातार लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। कभी 25 हजार रुपये की मांग का ऑडियो वायरल होता है, तो अब कांग्रेस ने भी इस योजना में व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

हाल ही में सुशासन तिहार के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की शिकायतें उजागर हुईं, जिनमें गरीबों को पात्र होने के बावजूद आवास न मिलना, आवास मित्रों और रोजगार सहायकों द्वारा अवैध रूप से पैसे की मांग, जैसी गंभीर बातें सामने आई हैं। कुछ मामलों में बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हुई है, लेकिन कई शिकायतें अब भी लंबित हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि, “जब से राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से अवैध वसूली जोरों पर है। गरीबों को उनके हक की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।”

जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिया ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि, “अब हम हितग्राहियों की समस्याएं सीधे सुनेंगे और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कलेक्टर से कार्रवाई करवाई जाएगी।”

वहीं, मामले पर राज्य के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री आवास योजना में यदि कोई 1 रुपये की भी अवैध वसूली करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।”

इस बीच, जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल ने जानकारी दी कि, “सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 10 आवेदनों का निराकरण शेष है, जबकि शेष सभी आवेदनों का समाधान कर लिया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे गरीबों के लिए महत्वपूर्ण योजना में हो रही अनियमितताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस मामले में कितनी पारदर्शिता और गंभीरता से आगे की कार्रवाई करता है।

फील्ड मार्शल बना ‘किंगमेकर’: पाकिस्तान की गद्दी किसके हाथ?

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय