,

Beijing Delhi Resumes : बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर शुरू, एयर चाइना ने बहाल किया हवाई संपर्क

Beijing Delhi Resumes 2026-india-china-air-connectivity

by: vijay nandan

Beijing Delhi Resumes : Air China ने भारत और चीन के बीच हवाई कनेक्टिविटी को फिर से मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू कर दी है। यह सेवा 21 अप्रैल से लागू हो गई है और इससे दोनों देशों के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Beijing Delhi Resumes : द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊर्जा देने की कोशिश

Beijing Delhi Resumes : यह हवाई मार्ग लंबे समय बाद फिर से चालू हुआ है, जिसे क्षेत्रीय संपर्क और द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊर्जा देने वाला कदम माना जा रहा है। Beijing और Delhi के बीच सीधी उड़ानों की वापसी से व्यापार, पर्यटन और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

Beijing Delhi Resumes : भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता Yu Jing ने इस पहल को सकारात्मक शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि उड़ानों की वापसी न केवल यात्रा को सरल बनाएगी बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क भी मजबूत करेगी।

Beijing Delhi Resumes : शुरुआती उड़ानों का संचालन सुचारु रूप से किया गया, जिसमें दोनों दिशाओं की फ्लाइट्स तय समय से पहले ही अपने गंतव्य पर पहुंचीं। इन उड़ानों के लिए Airbus A330-200 विमान का उपयोग किया गया, जो लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए विश्वसनीय माना जाता है।

Beijing Delhi Resumes : इस सेवा का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक यात्रियों, छात्रों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा देना है, ताकि उन्हें अब ट्रांजिट फ्लाइट्स या तीसरे देशों के रास्ते यात्रा करने की जरूरत न पड़े। इससे यात्रा का समय भी कम होगा और जटिलताएं भी घटेंगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, बीजिंग-दिल्ली हवाई कॉरिडोर के दोबारा शुरू होने से आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और एविएशन सेक्टर को भी फायदा होगा। साथ ही, यह कदम दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा दे सकता है

Beijing Delhi Resumes : कब बंद हुई थीं फ्लाइट?

भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें 2020 (कोविड-19 महामारी के दौरान) चरणबद्ध तरीके से रोक दी गई थीं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगने के कारण यह सेवा पूरी तरह ठप हो गई।

क्यों बंद की गई थीं?

इसके पीछे दो बड़े कारण रहे…

भारत-चीन सीमा तनाव
2020 में Galwan Valley में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया। इसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा और फ्लाइट्स दोबारा शुरू होने में लंबा समय लग गया।।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…